Breaking
7 Jun 2026, Sun

भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में हरेला पर्व पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

रुड़की:(ज़ीशान मलिक)पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागृति एवं हरित क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला के ग्राम बिझोली स्थित नए कार्यालय पर कार्यालय, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने स्वयं पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देख-रेख का आह्वान किया। डॉ. सिंह ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, जो हमें प्रकृति से प्रेम और उसके संरक्षण का संदेश देता है। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए हमें अधिकाधिक वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाना होगा।फाइल फोटो

कार्यक्रम के जिला संयोजक देवी सिंह राणा ने कहा कि हरेला केवल पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ाव और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करे।

जिला महामंत्री प्रवीण संधू ने कहा कि भाजपा संगठन सदैव सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति सजग रहा है। इसी कड़ी में हर वर्ष हरेला पर्व पर जिलेभर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है।

मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण के माध्यम से हम न केवल प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण भी प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आकर इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें।

कार्यक्रम में सोनू धीमान, प्रदीप पाल,सतीश सैनी, सौरभ गुप्ता, पंकज नंदा , विवेक चौधरी,ममता राणासागर गोयल,प्रतिभा चौहान, बीएल अग्रवाल, संजीव तोमर,अवनीश त्यागी , कविश मित्तल,आदर्श गुप्ता, रीना अग्रवाल, संजय त्यागी, संजय पाल, कदम सिंह, ललित पाल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *