Breaking
8 Jun 2026, Mon

हरिद्वार: लीगल एड डिफेंस काउंसिल के लिए नए चैंबर्स का उद्घाटन, जन सेवा के लिए वॉटर कूलर व पौधारोपण भी

हरिद्वार: लीगल एड डिफेंस काउंसिल के लिए नए चैंबर्स का उद्घाटन, जन सेवा के लिए वॉटर कूलर व पौधारोपण भी

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

11 जुलाई 2025 हरिद्वार के एडीआर भवन, रोशनाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अंतर्गत नए चैंबर्स का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार प्रशांत जोशी ने विधिवत फीता काटकर चैंबर्स का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेयजल के लिए वॉटर कूलर की भी स्थापना की गई। साथ ही एडीआर प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

 

जनपद न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने इस अवसर पर कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा आम जनता को निःशुल्क और सस्ता न्याय प्रदान करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला जज अंजू जुयाल, परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश रमा पांडे, द्वितीय अपर जिला जज संजीव कुमार, एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुधीर त्यागी, डिप्टी लीगल डिफेंस काउंसिल रमन कुमार सैनी, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल रजिया और आदिल अली, सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *