Breaking
8 Jun 2026, Mon

हरिद्वार: कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन सतर्क, व्यवस्था हेतु की गई सख़्त तैयारियाँ

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) श्रावण मास में 11 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के आगमन की संभावना है, ऐसे में मेला क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतना और समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना आवश्यक है।जिला अधिकारी हरिद्वार

उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र के विभिन्न ज़ोन और सेक्टरों में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात नियंत्रण, विद्युत, पेयजल आपूर्ति, अग्नि सुरक्षा, प्रकाश, शौचालयों की सफाई, पार्किंग व्यवस्था, अस्थायी पुल, घाटों की व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था, साइनबोर्ड, खाद्यान्न आपूर्ति आदि को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदार बनाया गया है।

मेले के सफल आयोजन के लिए कुल 16 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 37 जोनल मजिस्ट्रेट, तथा 124 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो दो शिफ्टों में काम करेंगे। यह तैनाती 10 जुलाई अपराह्न 4 बजे से शुरू होकर 23 जुलाई जलाभिषेक तक प्रभावी रहेगी। सभी तैनात मजिस्ट्रेटों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित नहीं रहेंगे।

नगर क्षेत्र की व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार तथा उप जिलाधिकारी अपने-अपने उपमंडलों में विधि एवं शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कांवड़ मेला नियंत्रण कक्ष की स्थापना CCR (कण्ट्रोल रूम) में की गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जबकि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहयोगी अधिकारी होंगी। नियंत्रण कक्ष का संचालन 24×7 के आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए 12 कार्मिकों का रोस्टर तैयार किया गया है।

इसके अतिरिक्त, दो अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों को मेला क्षेत्र के नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है:

 • फिंचाराम चौहान (अपर जिलाधिकारी प्रशासन) – हरिद्वार और भगवानपुर क्षेत्र

(मो. 9520581108 / 9411181108)

 • दीपेन्द्र सिंह नेगी (अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व) – लक्सर और रुड़की क्षेत्र

(मो. 9412368661 / 933839976)

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा का अनुभव सरल, सुगम व सुरक्षित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *