Breaking
19 Sep 2026, Sat

अजीतपुर में ओपन जिम, सोलर लाइट और मिनी स्टेडियम की उठी मांग

अजीतपुर में ओपन जिम, सोलर लाइट और मिनी स्टेडियम की उठी मांग

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

ग्राम पंचायत अजीतपुर के विकास को लेकर मित्र प्रधान प्रखर कश्यप ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान को एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपा है। इस प्रस्ताव में गांव की आधारभूत सुविधाओं के विस्तार व सौंदर्यीकरण से जुड़े आठ महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने की मांग की गई है।

प्रस्ताव में ग्रामवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित कार्यों को शामिल किया गया है:

  • पंचायत भवन परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स और ओपन जिम का निर्माण।
  • मुख्य सड़क से शिव मंदिर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण।
  • गांव के प्रमुख स्थलों पर 30 सीमेंटेड बेंच की स्थापना।
  • प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में बच्चों के भोजन हेतु टीन शेड का निर्माण।
  • विद्यालय परिसर में सौंदर्यीकरण हेतु 50 गमले और बच्चों के लिए झूले।
  • गांव में मिनी स्टेडियम, हेलीपैड और ओपन एयर थियेटर का निर्माण।
  • बालकुमारी मंदिर मार्ग पर 50 सोलर लाइट, रविदास धाम मार्ग पर 30 सोलर लाइट व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 20 सोलर लाइट की स्थापना।
  • गांव के तालाब का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण।

प्रखर कश्यप ने कहा कि ये कार्य ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग है और इनकी पूर्ति से गांव की सामाजिक व सांस्कृतिक छवि में सुधार होगा।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम अजीतपुर के समुचित विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने भी एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि यदि उक्त कार्य समयबद्ध रूप से पूरे होते हैं तो ग्राम अजीतपुर एक आदर्श ग्राम के रूप में उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *