Breaking
21 Apr 2026, Tue

भाजपा की अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी माधुरी जुगलान ने अपना नामांकन पत्र किया दाखिल

देहरादून:(संवाददाता भगवा सनातन टाइम्स)जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कर माधुरी जुगलान ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के निराकरण करना मेरी प्राथमिकता में है। बरसात में जल भराव, आंतरिक मार्गों में निकासी को नालियां बनाना, जंगली जानवरों से सुरक्षा, लो बिजली वोल्टेज, पानी, कानून व्यवस्था जैसे अनेक विषयों को लेकर चुनाव में है।

जुगलान ने कहा कि सबसे बड़ी बात चुनाव के बाद भी आसानी से लोगों के बीच उपलब्ध रहना, उनकी प्राथमिकता में है। कहा कि सामाजिक कार्यों में उनका परिवार पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर हरिपुरकलां प्रत्याशी शिवानी भट्ट, पंकज जुगलान, बीना बंगवाल आदि उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *