ऋषिकेश:(ज़ीशान मलिक)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ तथा पर्यावरण एवं योग समिति आईडीपीएल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी सहित नगर के कई सामाजिक संगठनों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. उषा कटिहार द्वारा गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ तत्पश्चात विद्यालय के स्वयंसेवियों ने गणेश वंदन प्रस्तुत की।
उसके पश्चात योगीराज करणपाल महाराज द्वारा योग की विभिन्न विधाओं की जानकारी देते हुए योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया । योग अभ्यास के पश्चात स्वयंसेवियो द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता श्रमदान करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया।
अपने संबोधन ने बोलते हुए विद्यालय के सामाजिक प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि औषधि मंत्र रोग को कुछ समय के लिए विराम देने का साधन हो सकती है परंतु योग समूचे रोग को समूल नष्ट करने की क्षमता रखता हैं ।
ऋषिकेश नगर निगम पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी (सूरी भाई) ने कहा कि आज आवश्यकता आन पड़ी है कि हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने पौराणिक योग प्रथा को पुनः अपने जीवन में लागू करना होगा हम स्वस्थ रहेंगे तो राष्ट्र स्वस्थ रहेगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत पर्यावरण सुरक्षा एवं योग समिति के सदस्य डॉ. सुधीर कुमार, के.सी.जोशी,पी.के. दुबे, राष्ट्रीय सेवा योजना के नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, एस.सी.ई.आर.टी. देहरादून से आई संगीत शिक्षिका डॉ. उषा कटिहार, योगीराज करणपाल महाराज, रोटरी क्लब से राजीव जैन विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अपर्णा सिंह, शिवाजी नगर के नगर निगम पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी, अनिल भट्ट, कमलेश्वर प्रसाद नौटियाल, सुश्री नीतू असवाल, राजेश नेगी, विनोद पवार,बलबीर रावत आदि उपस्थित रहे।

