Breaking
18 Sep 2026, Fri

बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने किया स्वागत

ऋषिकेश:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पारिवारिक जनों के साथ भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। इसके बाद शायंकाल को केदारनाथ विधायक नृसिंह मंदिर ज्योर्तमठ दर्शन को पहुंची जहां बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने केदारनाथ विधायक का स्वागत किया तथा भगवान नारायण नृसिंह बदरी को प्रसाद भेंट किया।

इससे पहले बदरीनाथ धाम में (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने केदारनाथ विधायक को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित,वेदपाठी रविंद्र भट्ट थाना प्रभारी नवनीत भंडारी,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, संदेश मेहता, अजीत भंडारी,योगंबर नेगी, सहायक मीडिया प्रभारी विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

मंदिरों में दर्शन के पश्चात केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मंदिर समिति की यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना की कहा कि प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सेवा में तत्पर है।

जोशीमठ में इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, श्री नृसिंह मंदिर पुजारी सुशील डिमरी आदि मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *