Breaking
6 Jun 2026, Sat

पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज मे समर केम्प का सातवा दिन,पंजाबी भाषा गढ़वाली ,कुमाऊनी तथा जौनसारी बोलियों की दी गई जानकारी

रिषिकेश:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश देहरादून में शैक्षिक उन्नयन हेतु आयोजित समर कैम्प के सप्तम दिवस आज शिविरार्थियों को पंजाबी भाषा गढ़वाली ,कुमाऊनी तथा जौनसारी बोलियों की जानकारी प्रदान करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नाटक प्रस्तुत किये गए।

गुरुमुखी अर्थात् पंजाबी भाषा में बोलते हुए सुश्री महक सचदेवा ने बताया कि गुरुमुखी सिक्ख गुरुओं के मुख से निकली वाणी है,जिसको सिक्ख समाज के गुरुओं ने अपनी प्राणों का बलिदान देकर हिन्दू समाज की सेवा करते हुए सिक्ख धर्म की रक्षा की। सिख धर्म की स्थापना प्रथम गुरुदेव गुरुनानक देव महाराज ने की तथा गुरु परंपरा के चलते दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज के ऊपर गुरु ग्रंथ साहब को अपना गुरु मानते हुए सिख समाज स्थापित किया गया।देश में मुगलों का शासन था। उस समय क्रूर शासक औरंगजेब हिन्दुओं को जबरदस्ती मुस्लिम धर्म अपनाने को अत्याचार कर रहा था तभी सिक्खों के गुरुओं ने उसका प्रतिकार कर हिन्दू धर्म की रक्षा करते हुए सिक्ख धर्म की स्थापना की।

गुरुग्रंथ साहिब मे लिखा सिक्ख समाज के उत्थान एवं रक्षा के दिशा निर्देश गुरुओं की अमृतवाणी है। उसी समय से सिख धर्म में गुरु ग्रंथ साहिब को ही अपना ईस्ट देव मानते हुए उसकी श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना करते हैं।अपने संबोधन में बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि समर कैंप में देश की पंजाबी (गुरुमुखी) भाषा तथा सिक्ख समाज की स्थापना के बारे में बताया जायेगा।

समर कैम्प में कैप्टन सुशील रावत, इंदु नेगी, रेखा पवार, आभा भट्ट, सुनीता पवार, आदि ने गढ़वाली व्यंजन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां बच्चों को दी तथा पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने पत्रकारिता के महत्व के बारे में बच्चों को बताया।

इस अवसर पर कैप्टन सुशील रावत किरण बिष्ट, अनिल भट्ट, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, विनोद पवार,बलवीर रावत सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *