Breaking
23 Apr 2026, Thu

टिहरी विस्थापित कॉलोनी वार्ड नं. 6 में सड़क की समस्या का समाधान,सभासद के प्रयास लाए रंग

टिहरी विस्थापित कॉलोनी वार्ड नं. 6 में सड़क की समस्या का समाधान,सभासद के प्रयास लाए रंग

दिनांक 30/5/25 हरिद्वार ,भगवा सनातन टाइम्स

टिहरी विस्थापित कॉलोनी के वार्ड नंबर 6, गली नंबर A-3, चक्की के पास की वह सड़क जो लंबे समय से खराब हालत में थी और जहां पर हमेशा पानी भरा रहता था, आखिरकार ठीक कर दी गई। इस जलभराव और टूटी हुई सड़क के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

स्थानीय सभासद बृजलेश (पत्नी चंद्रभान सिंह) ने जनता की इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए विधायक आदेश चौहान से इसकी शिकायत की।सभासद के आग्रह पर विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत और चेंबर डलवाने के निर्देश दिए।

यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया। सड़क पर चेंबर डाले जाने से अब जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और लोगों को आवाजाही में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

इस कार्य के लिए वार्ड 6 की सभासद बृजलेश ने विधायक आदेश चौहान का हार्दिक धन्यवाद किया और कहा कि जनहित में इस तरह की तत्परता जनता के विश्वास को और मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *