एस.एम.जे.एन. कॉलेज का विश्वविद्यालय कुलसचिव ने किया निरीक्षण, परीक्षा तैयारियों का लिया जायजा
हरिद्वार, 10 मई 2025
श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाही थौल, टिहरी गढ़वाल के कुलसचिव प्रो. दिनेश चन्द्र ने आगामी 13 मई से तीनों पालियों में प्रारंभ हो रही स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा के लिए एस.एम.जे.एन. कॉलेज, हरिद्वार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा नियंत्रण कक्ष, अध्ययन कक्ष तथा विश्वविद्यालय के मूल्यांकन और संग्रहण केन्द्रों का निरीक्षण किया और छात्रों के परीक्षा आवेदन पत्र से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने जानकारी दी कि निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय से संबंधित समस्याएं कुलसचिव के समक्ष रखी गईं, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन उन्होंने दिया।
कुलसचिव प्रो. दिनेश चन्द्र ने महाविद्यालय प्रबंधन और विशेष रूप से प्राचार्य प्रो. बत्रा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में एस.एम.जे.एन. कॉलेज में विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज की कार्यकुशलता के कारण ही विश्वविद्यालय इसे लगातार मूल्यांकन एवं संग्रहण केन्द्र के रूप में मान्यता दे रहा है।
प्रो. चन्द्र ने कहा कि कॉलेज को और अधिक सुव्यवस्थित, संरक्षित और समृद्ध बनाना उनकी प्राथमिकता है, जिससे यहां का शैक्षणिक वातावरण और भी बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण इसी दिशा में उठाया गया एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर मुख्य परीक्षा प्रभारी डॉ. मन मोहन गुप्ता, सह परीक्षा प्रभारी प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, विनय थपलियाल, डॉ. मनोज कुमार सोही, डॉ. शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, एम.सी. पांडेय, रुचिता सक्सेना सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

