Breaking
29 May 2026, Fri

डिवाइडर रेलिंग के निर्माण की खराब गुणवत्ता को लेकर कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

ऋषिकेश:(मनन ढींगरा) कांग्रेस जनों ने स्थानीय लोगों व स्थानीय ठेकेदारों के साथ हरिद्वार मार्ग पर हो रहे डिवाइडर रेलिंग के निर्माण की खराब गुणवत्ता का विरोध जताया और मौके पर ठेकेदार और विभागीय अवर अभियंता को बुलाकर दिखाया कि ठेकेदार के द्वारा बिना सीसी के रेलिंग को हथौड़े से ठोक कर खड़ा किया जा रहा है। और रेलिंग में बिना प्राइमर के पेंट किया गया है, मौके पर पहुंचे और अभियंता संजय पंवार ने ठेकेदार को निविदा शर्तों के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी।

कांग्रेस नेता जयेन्द रमोला ने बताया कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की लगातार खराब गुणवत्ता और निविदा प्रक्रिया से हटकर कार्य करने की शिकायत मिल रही है चाहे वह नगर निगम क्षेत्र का डिवाइडर निर्माण हो, चाहे वह डिग्री कॉलेज के नाले का घटिया निर्माण हो, सभी जगह गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है । और क्षेत्रीय विधायक की रोज के रास्ते में यह घटिया निर्माण हो रहे हैं।अब हरिद्वार मार्ग पर डिवाइडर पर बना रहे रेलिंग निर्माण में घटिया कार्य करने की शिकायत जब स्थानीय लोगों ने दी तो हम कांग्रेस जन स्थानीय लोगों व स्थानीय ठेकेदारों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि विभागीय ठेकेदार बिना सीसी के रेलिंग हथोड़े से ठोकर खड़ा कर रहा है। और रेलिंग पर बिना प्राइमर के पेंट किया जा रहा है जो की सालासर गलत है इस गलत कार्य का विरोध जताया गया है और मौके पर अवर अभियंता संजय पंवार को बुलाया गया और उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए सभी कार्य गुणवत्ता के साथ करने की हिदायत दी।

रमोला ने बताया कि पूर्व में इस तरह के कार्यों की शिकायतें मिल रही हैं और स्थानीय जनप्रतिनिधि वह विभागीय अधिकारी चुप हैं, तो इससे साफ जाहिर होता है कहीं ना कहीं गलत कार्यों उन प्रतिनिधियों की सहमति है तभी वह चुप्पी सादे हुए हैं।

हम ऐसे कार्यों का पुरजोर विरोध करते हैं । कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र प्रजापति और नगर पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने कहा कि हम सभी को जागरूक रहना चाहिए और अपने आसपास हो रहे जनहित के सरकारी कार्यों का गुणवत्ता की जांच करते रहनी चाहिए । ताकि भ्रष्टाचार पर चोट की जा सके और सही गुणवत्ता से जनहित के कार्य होंगे।

इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, पार्षद वीरपाल, रमेश रामगढ़, गौतम राणा, पिंकेश, सोनी, शीशपाल पोखरियाल, कुशाल सिंह राणा, जगदीश नेगी ,रोहित नेगी ,महेश चौहान, हरीश रमोला आदि मौजूद थे ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *