

देहरादून:(जीशान मलिक) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड देहरादून में उत्तराखण्ड राज्योत्सव के तहत 1475.31 करोड़ रुपये की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।इनमें 1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास और 402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं से सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन और शहरी विकास को मजबूती मिलेगी।

“किस विभाग को क्या मिला”
ऊर्जा: यूपीसीएल की 472.33 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास, 77.93 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण।पेयजल: पेयजल निगम की 191.17 करोड़ की 8 योजनाओं का शिलान्यास, 82.03 करोड़ की 5 का लोकार्पण। जल संस्थान की 62.30 करोड़ की 2 योजनाओं का शिलान्यास।लोक निर्माण:18.78 करोड़ की 1 योजना का शिलान्यास, 99.68 करोड़ की 3 का लोकार्पण।शहरी विकास:92.25 करोड़ की 4 का शिलान्यास, 10.95 करोड़ की 1 का लोकार्पण। इनमें कुंभ मेला-2027 को लेकर हरिद्वार में सड़क, पुल और अन्य सुविधाओं के काम भी शामिल हैं।तकनीकी शिक्षा: 35.06 करोड़ की 1 का शिलान्यास, 61.98 करोड़ की 3 का लोकार्पण। नई टिहरी पॉलिटेक्निक भवन का काम भी शामिल।पर्यटन: 43.70 करोड़ की 2 योजनाओं का शिलान्यास। टिहरी डोबरा-चांठी पार्क और हेमकुंड साहिब रोपवे के लिए विद्युत आपूर्ति का काम होगा।
गृह विभाग:68.27 करोड़ की 2 योजनाओं का शिलान्यास। देहरादून में 31.63 करोड़ का साइबर उत्कृष्टता केंद्र और हल्द्वानी में 36.64 करोड़ का फायर स्टेशन आवास बनेगा।अन्य:डेयरी विकास की 48.21 करोड़ की योजना से सितारगंज में मिल्क पाउडर प्लांट, आइसक्रीम प्लांट और बेकरी यूनिट बनेगी। उच्च शिक्षा की 19.01 करोड़ से अगस्त्यमुनि कॉलेज में पीजी ब्लॉक बनेगा। आवास, गन्ना विकास और चिकित्सा शिक्षा की योजनाएं भी शामिल हैं।इन योजनाओं से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।


