Breaking
4 Nov 2026, Wed

पैरा लीगल वॉलंटियर्स का 2-दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में आयोजित पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) के 2-दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को सफल समापन हुआ। कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में तथा मार्जिन्स टू एक्सेस प्रोजेक्ट (द अरा ट्रस्ट) के सहयोग से आयोजित किया गया।समापन अवसर पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सिमरनजीत कौर ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विधिक सहायता और न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में पीएलवी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने वॉलंटियर्स को पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और नैतिक जिम्मेदारी के साथ नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

2 और 3 नवंबर को आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पीएलवी के ज्ञान को अद्यतन करना और सामुदायिक स्तर पर उनके कार्य-कौशल को और अधिक प्रभावी बनाना था। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों ने पीएलवी के कर्तव्यों, नालसा पीएलवी योजना, महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, श्रम कानून, पीड़ित सहायता तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तृत व व्यावहारिक जानकारी दी। साथ ही शिकायत दर्ज करने, परामर्श और मध्यस्थता के तरीकों का अभ्यास भी कराया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *