Breaking
31 Oct 2026, Sat

हरिद्वार जा रहे हैं? ज़रा ठहरिए! बैसाखी स्नान पर बदलेगा हर रास्ता, भारी वाहनों पर रोक, गलती से भी न लें ये रूट!

हरिद्वार जा रहे हैं? ज़रा ठहरिए! बैसाखी स्नान पर बदलेगा हर रास्ता, भारी वाहनों पर रोक, गलती से भी न लें ये रूट!

भगवा सनातन टाइम्स

हरिद्वार यातायात पुलिस की विशेष योजना: सद्भावना सम्मेलन व बैशाखी स्नान पर्व हेतु यातायात प्लान जारी

हरिद्वार, 12 अप्रैल 2025 – आगामी सद्दभावना सम्मेलन एवं बैशाखी स्नान पर्व (13, 14, 15 अप्रैल 2025) के मद्देनज़र हरिद्वार में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा विशेष यातायात योजना लागू की गई है। इस योजना का उद्देश्य तीर्थयात्रियों, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

प्रमुख बिंदु – यातायात प्रबंधन योजना:

•भारी वाहनों पर रोक: यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में भारी वाहनों को हरिद्वार बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा।

•डायवर्जन व्यवस्था: नगलाइमरती से आने वाले वाहनों को बैरागी कैम्प पार्किंग/होर्डिंग एरिया में डायवर्ट किया जाएगा।

•चीला मार्ग: यह मार्ग ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर केवल एग्ज़िट (निकासी) के लिए प्रयुक्त होगा।

•वन-वे व्यवस्था: चंडीचौक पर दबाव बढ़ने की स्थिति में 4.2 डायवर्जन से वन-वे लागू किया जाएगा।

•शहर में प्रवेश: सामान्य दबाव के समय गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए वाहनों को धीमी गति से शहर में प्रवेश दिया जाएगा।

•टोल प्लाजा दबाव: एक्जिट दबाव बढ़ने पर नहर पटरी का उपयोग एग्ज़िट के लिए किया जाएगा।

•प्राइवेट बसें: देहरादून व ऋषिकेश की ओर जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहंड रूट से भेजा जाएगा।

रूट प्लान व पार्किंग व्यवस्था:

1. दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से आने वाले यात्री:

•मुख्य रूट: दिल्ली → मेरठ → मुजफ्फरनगर → नारसन → मंगलौर → कोर कॉलेज → गुरुकुल कांगड़ी → शंकराचार्य चौक → हरिद्वार

पार्किंग: अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू

•डायवर्जन स्थिति में रूट: नारसन → मंगलौर → नगलाइमरती → लक्सर → जगजीतपुर → मात्रसदन पुलिया

पार्किंग: बैरागी कैंप

2. हरियाणा/दिल्ली/पंजाब से भारी दबाव की स्थिति में रूट:

सहारनपुर → मंडावर → भगवानपुर → सालियर → बिहारीगढ़ → मोहंड → देहरादून/ऋषिकेश

3. मुरादाबाद/नजीबाबाद से आने वाले यात्री:

•छोटे वाहन: नजीबाबाद → चिड़ियापुर → श्यामपुर → चंडीचौकी → चंडीचौक

पार्किंग: दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू

•बड़े वाहन: 4.2 डायवर्जन

पार्किंग: गौरीशंकर, नीलधारा

4. देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले यात्री:

नेपाली फार्म → रायवाला → हरिद्वार

पार्किंग: लालजीवाला, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू

5. देहरादून/ऋषिकेश से दिल्ली-मेरठ जाने वाले:

चंडीचौक से NH-344 मार्ग

6. देहरादून/ऋषिकेश से नजीबाबाद जाने वाले:

चंडीचौकी → श्यामपुर → नजीबाबाद

ऑटो/विक्रम वाहन डायवर्जन:

•ऋषिकेश/रायवाला से आने वाले विक्रम/ऑटो केवल जयराम मोड़ तक ही आएंगे, वहीं से लौटेंगे।

•पुल जटवाड़ा/ज्वालापुर की ओर से आने वाले विक्रमों को बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन से कनखल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

•बीएचईएल क्षेत्र से आने वाले विक्रम भगत सिंह चौक से होकर कनखल या ज्वालापुर भेजे जाएंगे।

•ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी ऑटो/विक्रम/टैक्सी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विशेष सूचना:

12 अप्रैल की रात 12 बजे से स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

हरिद्वार पुलिस ने अपील की है कि सभी यात्रीगण इस यातायात योजना का पालन करें और निर्धारित रूट का ही उपयोग करें, ताकि बैशाखी स्नान पर्व व सद्भावना सम्मेलन सुगमता से संपन्न हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *