Breaking
31 Oct 2026, Sat

ज्योतिर्मठ हेलीकॉप्टर हादसा: छह शवों को निकालने के लिए दुर्गम पहाड़ियों में रेस्क्यू जारी

चमोली:(जीशान मलिक) ज्योतिर्मठ के समीप शुक्रवार दोपहर हुए हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। सभी शवों को निकालने के लिए सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग की टीमें जुटी हैं।दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र में है। टीमें पांडुकेश्वर की ओर से कठिन पहाड़ी रास्तों पर पैदल चढ़ाई कर घटनास्थल तक पहुंच गई हैं और पार्थिव शरीरों को बाहर निकालने में जुटी हैं।

रेस्क्यू को सुरक्षित बनाने के लिए आसपास के ऊंचाई वाले गांवों से वैकल्पिक पैदल मार्गों की भी तलाश की जा रही है। सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं, साथ ही खराब मौसम और दुर्गम हालात में जवानों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है।जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि प्रशासन सभी एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है। सभी छह शवों को सुरक्षित तरीके से निकालकर जोशीमठ लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं और अभियान की निरंतर निगरानी की जा रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *