हरिद्वार:(चीफ एडिटर) दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर के कक्षा चार के छात्र अर्णव बिष्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन उत्तराखंड राज्य की ओर से राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। हरिद्वार में खेली गई योनेक्स-सनराइज 25वीं उत्तराखंड मिनी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में अर्णव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन योनेक्स-सनराइज 5वीं मिनी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप (अंडर-11) के लिए किया गया है।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 27 नवंबर 2026 तक छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी।अर्णव के चयन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने अर्णव को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


