Breaking
29 Oct 2026, Thu

बीएचईएल ने बांटा पोषण का प्रसाद: 450 नौनिहालों को मिला मुफ्त पोषण आहार

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) बीएचईएल हरिद्वार ने एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मानवता की मिसाल पेश की। कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) योजना के तहत रोशनाबाद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुमति शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि”स्वस्थ और सुपोषित बच्चे ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं”। उन्होंने बच्चों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि बीएचईएल शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी ऐसे कार्य करता रहेगा।इस शिविर में लगभग 450 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पोषण सामग्री वितरित की गई। साथ ही बच्चों को संतुलित आहार और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बीएचईएल के इस सराहनीय प्रयास के लिए विद्यालय प्रबंधन ने आभार जताया।

इस मौके पर अपर महाप्रबंधक (सीएसआर) पार्थ सारथी गौड़ा, विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता, शिक्षकगण और बीएचईएल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *