Breaking
20 Oct 2026, Tue

रुड़की एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अष्टमी-नवमी पर घरों से मंदिरों तक गूंजे जयकारे, कन्या पूजन की रही धूम

हरिद्वार:(जीशान मलिक) शारदीय नवरात्र की अष्टमी और नवमी पर सोमवार को रूड़की ओर आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही घरों से लेकर मंदिरों तक कन्या पूजन की धूम रही।

श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन किया। कन्याओं के चरण धोकर तिलक लगाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद हलवा, पूरी, चने का भोग लगाकर कन्याओं को भोजन कराया गया और दक्षिणा, चुनरी व उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया।कई स्थानों पर कन्या पूजन के साथ-साथ भैरव स्वरूप माने जाने वाले बालकों को भी भोजन कराया गया। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तों ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *