
हरिद्वार:(जीशान मलिक) हरिद्वार शहर को सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कार्रवाई तेज कर दी गई है।जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम ने भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक यातायात में बाधा बन रहे लगभग 15 अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटा दिया है। इन पोलों पर विभिन्न कंपनियों और केबल ऑपरेटरों द्वारा लगाए गए तारों और केबलों को भी हटाया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सैनी ने बताया कि शहर में ऐसे अनुपयोगी पोलों को चिह्नित किया जा रहा है जो यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। पोल हटाने से सड़कों पर अनावश्यक अवरोध कम होंगे और आवागमन सुगम होगा।जिला प्रशासन का कहना है कि शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को बाधा मुक्त बनाने के लिए संबंधित विभागों के समन्वय से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

