Breaking
17 Oct 2026, Sat

बदरीनाथ धाम में एक दिन में 8139 यात्रियों ने किए दर्शन, अब तक 20 लाख पार

चमोली:(जीशान मलिक) बदरीनाथ धाम में यात्रियों का आना लगातार जारी है। जिला आपदा प्रबंधन द्वारा जारी बुलेटिन संख्या-176 दिनांक 16.10.2026 के अनुसार बीते 24 घंटे में 8139 यात्रियों ने धाम में दर्शन किए।

“बदरीनाथ की स्थिति:

पिछले 24 घंटे में 4892 पुरुष, 3101 महिला और 146 बच्चों ने दर्शन किए। अब तक कुल 20,49,089 यात्री बदरीनाथ पहुंच चुके हैं, जिनमें 12,50,368 पुरुष, 7,08,849 महिला और 89,872 बच्चे शामिल हैं।वाहनों की बात करें तो बीते 24 घंटे में 478 वाहन बदरीनाथ पहुंचे, जिनमें 146 बड़े, 235 छोटे और 97 दुपहिया वाहन शामिल हैं। अब तक कुल 2,46,648 वाहन पहुंच चुके हैं।

“हेमकुंड साहिब शीतकाल के लिए बंद:

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस वर्ष कुल 3,90,696 यात्रियों ने हेमकुंड साहिब में दर्शन किए।

“मौसम और सड़क:

जनपद की सभी 7 तहसीलों चमोली, ज्योतिर्मठ, कर्णप्रयाग, पोखरी, गैरसैंण, थराली और नंदानगर में 0.00 मिमी वर्षा दर्ज की गई।सड़क मार्गों की स्थिति सामान्य है। राष्ट्रीय राजमार्ग के 5, राज्य मार्ग के 13, मुख्य जिला मार्ग के 10 और अन्य जिला मार्ग के 33 मार्ग खुले हैं। ग्रामीण मार्गों के 370 में से केवल 2 मार्ग अवरुद्ध हैं।

“स्वास्थ्य परीक्षण:

16 अक्टूबर को बदरीनाथ में 210 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अब तक बदरीनाथ में 71,207 और हेमकुंड में 6,072 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण हो चुका है। आज किसी भी बीमार यात्री को हेलीकॉप्टर से नहीं भेजा गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *