
हरिद्वार:(जीशान मलिक)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।


आज नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन और रोडवेज क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क, फुटपाथ और पटरी पर लगे अवैध खोखे और अस्थायी दुकानों को हटाया गया।

अभियान में नगर निगम और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि ने बताया कि सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने और आगामी कुंभ मेले के सुव्यवस्थित संचालन के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

