Breaking
22 Apr 2026, Wed

टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी अरुण चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी अरुण चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी बने लोकसभा हरिद्वार कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के सहसंयोजक (आई.टी. सेल)

हरिद्वार

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने के लिए की गई नई नियुक्तियों में टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी अरुण चौहान को लोकसभा हरिद्वार का सहसंयोजक (आई.टी. सेल) नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना है, बल्कि संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण का भी प्रमाण है।

अरुण चौहान ने बीते कुछ समय में अपनी तेजस्वी लेखनी, सोशल मीडिया पर प्रभावशाली उपस्थिति और सटीक वक्तव्यों के माध्यम से क्षेत्रीय और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का ध्यान आकर्षित किया है। उनके द्वारा विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर दिखाई गई जागरूकता और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने के प्रयासों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

 

उनकी नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और टिहरी विस्थापित कॉलोनी में खुशी की लहर है। सभी को विश्वास है कि अरुण चौहान अपने अनुभव और ऊर्जा से हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की सोशल मीडिया रणनीति को और अधिक प्रभावशाली बनाएंगे।

अरुण चौहान ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करूंगा।”

उनकी यह नियुक्ति आगामी चुनावी तैयारियों के दृष्टिकोण से भी बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि सोशल मीडिया अब चुनाव प्रचार का एक शक्तिशाली माध्यम बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *