
पिरान कलियर। (जीशान मलिक)ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दो आरोपियों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो चाकू बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 सितंबर की रात पुलिस टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सैनी पार्क इमलीखेड़ा और धनौरी क्षेत्र से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ।


पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फारुक पुत्र सफी, निवासी इमाम साहब रोड, वार्ड नंबर-1, पिरान कलियर, उम्र 25 वर्ष के खिलाफ मु0अ0सं0 214/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट तथा सामील पुत्र घसीटा, निवासी मुस्तफाबाद पदार्थ, थाना पथरी, उम्र 49 वर्ष के खिलाफ मु0अ0सं0 215/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस टीम में कांस्टेबल अजब सिंह, कांस्टेबल शाह आलम, कांस्टेबल विकास त्यागी और होमगार्ड धर्मेंद्र शामिल रहे।

