Breaking
1 Sep 2026, Tue

हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर सियासत गरम, कांग्रेस ने भाजपाइयों के खिलाफ दी तहरीर

रुड़की:(रागिब नसीम) हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासत तेज हो गई है। सोमवार को रुड़की ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं कलियर विधायक फुरकान अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी। कांग्रेसियों ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव को सौंपी गई तहरीर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में कार्यक्रम स्थल का कथित शुद्धिकरण किया जाना दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता और सम्मान का अधिकार देता है तथा इस तरह के कथित कृत्य सामाजिक सौहार्द के लिए भी ठीक नहीं हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।रुड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि मामले में जल्द मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान ने इसे दलित समाज के सम्मान से जुड़ा मामला बताते हुए कहा कि समाज इस तरह की मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान, राव शेर मोहम्मद, प्रदेश मंत्री प्रणय प्रताप, पार्षद चारु चंद, योगेश धीमान, नीरज सैनी, मकसूद हसन, गौरव प्रधान, त्यागी योगेश धीमान, राजकुमार, राशिद, सरवर अली, शराफत अली, राजीव, दानिश, जावेद, अब्दुल समद, सुशील कश्यप, विमल कुमार, भानु प्रताप, अनिल पुंडीर, मेला राम प्रजापति, सुभाष सैनी, रामपाल, राकेश, लियाकत अली, राजेंद्र कुमार, नासिर, मुस्तकीम, जसवीर प्रधान, सुभाष त्यागी, मोहित कुमार, नंद लाल, मिंटू कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *