Breaking
1 Sep 2026, Tue

खरगे के अपमान के विरोध में कांग्रेसियों ने थाने में सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

भगवानपुर:(रागिब नसीम) अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रति कथित रूप से भाजपा समर्थित तत्वों द्वारा किए गए अपमानजनक व्यवहार और कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के बाद सामाजिक भेदभाव की मानसिकता को प्रदर्शित करने वाला कथित शुद्धिकरण किया जाना संविधान की मूल भावना और सामाजिक समानता के सिद्धांतों के खिलाफ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत का लोकतंत्र संविधान में निहित समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर आधारित है, इसलिए जातिगत भेदभाव और छुआछूत जैसी मानसिकता के लिए समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह मामला केवल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सम्मान से जुड़ा नहीं है, बल्कि सामाजिक समानता, सम्मान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि समाज में किसी भी व्यक्ति के साथ जाति अथवा सामाजिक पहचान के आधार पर भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संविधान में दिए गए समानता और सामाजिक न्याय के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की बात कही।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *