रूड़की:(जीशान मलिक) कोतवाली रुड़की क्षेत्र में 3 अगस्त 2026 को हुए फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वादी रविंद्र बिष्ट पुत्र स्वर्गीय जोत सिंह निवासी अशोक नगर ढंडेरा ने कोतवाली रुड़की में लिखित शिकायत दी थी।शिकायत के अनुसार आकाश पुत्र प्रदीप, विशाल पुत्र प्रदीप, गौरव उर्फ गबरु पुत्र मांगेराम और शिवा पुत्र संजय निवासी गण गोल भट्टा मोहनपुरा ने एक राय होकर तमंचे से लैस होकर वादी के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।
इस संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 333/26 धारा 115(2), 109(1), 191(2), 191(3), 351(3), 352 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह को सौंपी गई।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के निर्देश पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी विशाल पुत्र प्रदीप निवासी गोल भट्ट, कोतवाली रुड़की, उम्र 24 वर्ष को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। शेष तीन आरोपियों की तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
“पुलिस टीम में शामिल रहे:”
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी
2. उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह
3. उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र
4. हेड कांस्टेबल रजत चौधरी
5. कांस्टेबल अनिल शर्मा
6. कांस्टेबल सोबन सिंह
7. कांस्टेबल रघमोहन।

