Breaking
4 Aug 2026, Tue

चंडी देवी मंदिर मार्ग पर 11 वर्षीय बालक गिरा, सिर में लगी गंभीर चोट, पुलिस जवान ने कराई मदद

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) आज दोपहर लगभग 12:00 बजे चंडी देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर एक हादसा हो गया। हापुड़, उत्तर प्रदेश के निवासी 11 वर्षीय देव कुमार पुत्र सोनू नीचे उतरते समय पैर फिसलने से गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद उधम सिंह नगर के रिक्रूट आरक्षी शुभम ने तत्परता दिखाई। उन्होंने घायल बच्चे को सांत्वना देने के साथ-साथ परिजनों को हौसला दिया और उसे तुरंत चंडी भवन तिराहे के पास बने चिकित्सा शिविर तक पहुंचाकर प्राथमिक उपचार करवाया।

प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए बच्चे को बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए मेला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल बच्चे का उपचार जारी है।चंडी देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि पैदल मार्ग पर चलते समय सावधानी बरतें, जल्दबाजी न करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। बरसात के मौसम में मार्ग फिसलन भरा हो सकता है, इसलिए उचित जूते पहनकर ही यात्रा करें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *