Breaking
15 Sep 2026, Tue

उत्तराखंड में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून-हरिद्वार में रेड जोन घोषित

देहरादून:(जीशान मलिक) मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए अगले 5 दिनों की जिला-स्तरीय चेतावनी जारी की है। 20 से 24 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है।

“20 जुलाई 2026 – सोमवार: रेड अलर्ट”

देहरादून, टिहरी और हरिद्वार जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के शेष जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। सभी जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र दौर की आशंका है।

“21 जुलाई 2026 – मंगलवार: ऑरेंज अलर्ट”

देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश। टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश। शेष जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश।

“22 जुलाई 2026 – बुधवार”

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश। सभी जिलों में बिजली और तेज बारिश का दौर।

“23 जुलाई 2026 – गुरुवार”

बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश। पूरे प्रदेश में गरज-चमक जारी रहेगी।

“24 जुलाई 2026 – शुक्रवार”

देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश। सभी जिलों में बिजली और तेज बारिश की संभावना।

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन को लेकर सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *