Breaking
1 Aug 2026, Sat

बीएचईएल में “एक पेड़ मां के नाम” के साथ मनाया गया हरेला पर्व, बड़े स्तर पर हुआ वृक्षारोपण

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) हरियाली के प्रतीक हरेला पर्व के उपलक्ष्य में बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग द्वारा सेक्टर-1 स्थित अभियंता प्रशिक्षु छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “एक पेड़ मां के नाम” तथा “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ” शीर्षक के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार के नेतृत्व में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर रंजन कुमार ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारे पूर्वजों के आदर और कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज जब पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और असमय मौसम परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है, तब हमारे इस पारंपरिक पर्व की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है।

महाप्रबंधक मानव संसाधन संतोष कुमार गुप्ता ने उपस्थित जनसमुदाय को हरेला पर्व की महत्ता के बारे में बताया तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। नगर प्रशासक एवं सम्पदा अधिकारी अतुल सचान ने सभी से बारिश के इस मौसम में कम से कम एक पेड़ लगाने व उसकी देखभाल करने की अपील की।उल्लेखनीय है कि आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाप्रबंधकगण, सीआईएसएफ कमांडेंट दीपक बडोला, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, विप्स पदाधिकारी तथा यूनियन्स एवं एसोसिएशन्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाए। कार्यक्रम का संचालन श्री राहुल गर्ग, वरिष्ठ अभियंता नगर प्रशासन ने किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *