
लक्सर:(जीशान मलिक) जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के आदेशों और गुप्त सूचना के आधार पर अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मण्डल आर. एस. रावत के नेतृत्व में लक्सर तहसील प्रशासन, खाद्य सुरक्षा विभाग हरिद्वार और थाना लक्सर की संयुक्त टीम ने 15 जुलाई 2026 को खरंजा कुतुबपुर स्थित मावा निर्माण इकाइयों पर छापामार कार्रवाई की।


टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, तहसीलदार लक्सर दीवान राणा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और लक्सर थाना पुलिस का स्टाफ शामिल रहा।जांच में पाया गया कि कुरबान पुत्र छब्बर और इलियास पुत्र असरफ द्वारा मावा निर्माण व दूध विक्रय का कार्य बिना वैध फूड लाइसेंस के किया जा रहा था। इसके अलावा मौके पर स्वच्छता, बर्तनों और अन्य अनिवार्य दस्तावेज भी नहीं पाए गए। 

इस पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने दोनों इकाइयों को अग्रिम आदेश तक बंद करने के नोटिस जारी कर दिए। साथ ही मावा निर्माण में प्रयोग हो रहे दूध के 3 नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए गए।खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना लाइसेंस खाद्य इकाई संचालन और दस्तावेज न दिखाने पर दोनों संचालकों के खिलाफ माननीय न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

