हरिद्वार:(चीफ एडिटर) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा आज दिनांक 08-07-2026 को कलक्ट्रेट भवन रोशनाबाद परिसर में विधिक सहायता हेल्प डेस्क का शुभारंभ एवं वन महोत्सव सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र दत्त एवं जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।जनपद न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त ने कहा कि इस हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य जिले की आम जनता, वंचित, पिछड़े वर्ग एवं गरीब व असहाय लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क विधिक सलाह एवं पात्र व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से सभी वर्गों के लोगों को बिना किसी भेदभाव के विधिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इसी अवसर पर जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर वन महोत्सव सप्ताह का समापन भी किया गया। वन महोत्सव का शुभारंभ 1 जुलाई को जिला कारागार में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तथा 4 जुलाई को जनपद न्यायाधीश द्वारा प्राधिकरण परिसर में वृक्षारोपण कर किया गया था।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर, अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, वैभव गुप्ता, डिप्टी एल.ए.डी.सी.रमन कुमार सैनी, पैनल अधिवक्ता सीमा, स्टाफ, लॉ इंटर्न्स, अधिकार मित्र एवं कलक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

