Breaking
31 Jul 2026, Fri

“हरित पर्यावरण भविष्य की आधारशिला है” – रंजन कुमार 

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार में 05 जून से 04 जुलाई तक मनाए गए पर्यावरण माह का आज समापन हुआ। इस अवसर पर नवीन अभियांत्रिकी भवन सभागार में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारम्भ किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस या माह की गतिविधि नहीं है, इसे दैनिक जीवन में सतत प्रक्रिया के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण में कर्मचारियों एवं परिजनों की भागीदारी की सराहना की।इससे पहले महाप्रबंधक (पीसीआरआई) अमित श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पर्यावरण माह की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने पर्यावरण माह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, पीसीआरआई व एचएसई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (पीसीआरआई) मनीष सचान के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन अभियंता (पीसीआरआई) दीन दयाल ने किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *