Breaking
29 Jul 2026, Wed

कांवड़ मेला-2026: रोड़ी बेलवाला में कांवड़ियों के लिए बनेंगे सुरक्षित रास्ते, मेला प्रशासन एक्शन मोड में 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) आगामी कांवड़ मेले को देखते हुए मेला प्रशासन ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता दी है। मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा यादव और अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में पुलिस, मेला प्रशासन और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने रोड़ी बेलवाला का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने एडमिन रोड, बॉक्स कल्वर्ट पुल और आसपास के निर्माण कार्यों के साथ ही प्रस्तावित यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

एडमिन रोड से मलबा और निर्माण सामग्री तुरंत हटाई जाए। गड्ढे भरकर सड़क समतल की जाए।बॉक्स कल्वर्ट पुल की एक लेन की बुनियाद प्राथमिकता से पूरी कर उस पर कांवड़ियों के लिए रैंप बनाया जाए। अलकनंदा होटल को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को सुरक्षित और सुचारु किया जाए।रोड़ी बेलवाला क्षेत्र को शीघ्र समतल किया जाए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेले के दौरान रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में सिर्फ पैदल और दोपहिया वाहनों से आने वाले कांवड़ियों को ही अनुमति होगी। इसके लिए अलग से दोपहिया पार्किंग और आगमन-निकास के अलग मार्ग बनाए जाएंगे। हाईवे से पार्किंग तक सुरक्षित पहुंच के लिए रैंप, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की जाएगी।मेला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि मेला शुरू होने से पहले सड़क के गड्ढे, ऊबड़-खाबड़ हिस्से और जोखिम वाले स्थानों का सुधार कर दिया जाए, ताकि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित रहे।

इस अवसर पर पीआईयू के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश, क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी, सीपीयू प्रभारी हितेश कुमार सहित मेला प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *