Breaking
1 Aug 2026, Sat

बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई: डेढ़ किलो गांजे के साथ दिव्यांग तस्कर गिरफ्तार 

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) हरिद्वार पुलिस के नशा तस्करों के खिलाफ अभियान को बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता दिलाई है। पुलिस मुख्यालय देहरादून के ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम ने एक दिव्यांग तस्कर को अवैध गांजे के साथ पकड़ा है। चेकिंग में फंसा तस्कर दिनांक 30.06.2026 को गश्त के दौरान नहर पटरी रोड पर पुराने पावर हाउस से आगे पुलिया के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 01 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर नशे की तस्करी में इस्तेमाल हुई स्कूटी भी कब्जे में ले ली। कोतवाली बहादराबाद में आरोपी के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आरोपी की पहचान 

उस्मान पुत्र नूर अहमद, निवासी ग्राम लादपुर कला, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी 

1. 01 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा

2. स्कूटी संख्या UK08BC-4248

पुलिस टीम में शामिल 

उ0नि0 विकास रावत प्रभारी चौकी कस्बा बहादराबाद, कानि. नितुल यादव और कानि. अवनेश राणा टीम में शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *