Breaking
15 Sep 2026, Tue

उत्तराखंड बोर्ड:हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा’ की तारीखें घोषित, पढ़े पूरी खबर

नैनीताल:(जीशान मलिक)उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद UBSE ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के उन छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर दी है जो अपने अंक सुधारना चाहते हैं। परिषद ने वर्ष 2026 प्रथम एवं वर्ष 2025 तृतीय ‘परीक्षाफल सुधार परीक्षा’ का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।

“22 जुलाई से शुरू होकर 29 जुलाई तक चलेगी परीक्षा”

सचिव उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट ‘परीक्षाफल सुधार परीक्षा’ की लिखित/सैद्धान्तिक परीक्षाएं दिनांक 22 जुलाई, 2026, बुधवार से आरम्भ होकर 29 जुलाई, 2026, बुधवार के मध्य सम्पादित की जाएंगी। सभी पेपर पूर्व की भांति सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *