Breaking
7 Aug 2026, Fri

इमाम साहब रोड से सट्टा खाईबाड़ी करते 36 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने अवैध धंधों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा उपकरण डायरी, पैन, सट्टा पर्ची और कुल 1820 रुपये नकद बरामद हुए हैं।दिनांक 16.06.2026 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि पिरान कलियर क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से सट्टे का हिसाब-किताब लिखने वाली डायरी, पैन, सट्टा पर्चियां और 1820 रुपये नकद बरामद हुए।

पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध थाना पिरान कलियर पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

“गिरफ्तार अभियुक्त”

शमशेर पुत्र रमजानी निवासी वार्ड नं0 01, इमाम साहब रोड, कलियर, जिला हरिद्वार, उम्र 36 वर्ष।

बरामदगी: सट्टा उपकरण डायरी, पैन, सट्टा पर्ची व कुल नकदी 1820 रुपये।

“पुलिस टीम में शामिल”

कानि0 833 प्रकाश मनराल,

हो0गा0 4037 राजेन्द्र सिंह।8

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *