Breaking
6 Jun 2026, Sat

लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास डम्पर के कार से टकराने से हुई दुर्घटना, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

 

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)जनपद देहरादून मे आज सुबह पुलिस चौकी, जॉलीग्रांट द्वारा SDRF को सूचित किया गया।कि टोल प्लाजा डोईवाला के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF वाहिनी मुख्यालय से SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

आपको बता दे कि घटनास्थल पर देहरादून की तरफ से तेज गति में आ रहे एक अनियंत्रित डम्पर (UK 18 CA 6636) द्वारा (3) कारों को टक्कर मार दी गयी थी, जिसमें से एक कार टोल प्लाजा के पिलर व डम्पर के बीच बुरी तरह से फंसी हुई थी।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सिविल पुलिस, फायर सर्विस व अन्य राहत बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

काफ़ी घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी व क्रेन की सहायता से डम्पर को हटा कर कार को बीच से निकाला गया।

उक्त कार (UK07 AF 2506) में 02 व्यक्ति सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को कार से बाहर निकालकर बॉडी बैग के माध्यम से अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतकों का विवरण:- गाड़ी से प्राप्त पहचान पत्र के आधार पर मृतकों की पहचान कि गई।

रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव लेन नंबर – 15, नियर 6 नंबर पुलिया, रायपुर देहरादून एवं पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *