रूड़की:(जीशान मलिक)“रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। एक यूनिट खून किसी की जिंदगी बचा सकता है।” उक्त उद्गार कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रुड़की गौशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में व्यक्त किए। शिविर का आयोजन देवभूमि मानवाधिकार सेवा संघ रुड़की द्वारा किया गया।इस आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री एवं समाजसेवी पूजा गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना रक्तदाताओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि रक्तदान करने वाले वे सभी लोग बधाई के पात्र हैं, जिनके प्रयासों से हजारों लोगों की जान बचाने में सहयोग मिलता है। 
शिविर में कुल 56 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं में युवाओं का खासा उत्साह देखने को मिला। ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रह कर जरूरतमंदों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।शिविर के सफल आयोजन में शिविर संयोजक अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सचिव आकाश जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र आहूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कंसल, उपाध्यक्ष गौरव संगल, नवीन गर्ग, नवीन तायल, मंत्री शिवम गोयल, कानूनी सलाहकार दिनेश धीमान, वीर सावरकर, सिद्धार्थ गोयल, अंजलि गुप्ता, गौरी, एडवोकेट साक्षी त्यागी ने सहयोग किया। ब्लड बैंक की ओर से दीक्षित सैनी, रॉबिन सैनी, एहतेशाम त्यागी, कुणाल, रक्षा आदि उपस्थित रहे।

