बहादराबाद:(चीफ एडिटर)विकासखंड बहादराबाद में शनिवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशाल ‘जन कल्याण शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर आम जनता को महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और इस मौके पर ही लाभान्वित किया। इस आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल द्वारा किया गया।शिविर में ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ ज्येष्ठ उप प्रमुख उद्यम सिंह और कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विकासखंड के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
1. ग्राम्य विकास विभाग:ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र परिवारों को पक्के आवास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आजीविका के अवसर बढ़ाने से जुड़ी सरकारी प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई।
2. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM):स्टॉल पर ‘लखपति दीदी योजना’ आकर्षण का केंद्र रही। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने शिविर में भाग लिया। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार शुरू करने और समूहों के माध्यम से मिलने वाले वित्तीय लाभों के बारे में बताया गया। SHG महिलाओं ने अपने उत्कृष्ट कार्य और उत्पादों का प्रदर्शन भी किया।
3. बाल विकास विभाग:विभाग द्वारा 20 बालिकाओं को ‘किशोरी किट’ और दो गर्भवती महिलाओं को ‘पोषण टोकरी’ का वितरण किया गया।
4. यूपीसीएल: बिजली विभाग ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के बारे में बताया। ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि छत पर सोलर पैनल लगाकर बढ़ते बिजली बिलों में कैसे छूट पा सकते हैं।
5. स्वास्थ्य विभाग: आयुष्मान कार्ड द्वारा मिलने वाले लाभ, मुफ्त इलाज की सुविधाओं और कार्ड को मौके पर ही बनाने की प्रक्रिया से लोगों को अवगत कराया गया।
6. श्रम विभाग: निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों, राजमिस्त्रियों और मजदूरों को CSC के माध्यम से पंजीकृत होकर विभिन्न बीमा और सहायता योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।
इसके अलावा सहकारिता, पशुपालन, कृषि, उद्यान, रेशम और उरेडा विभाग ने भी स्टॉल लगाकर अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों से साझा की।

