Breaking
13 Jun 2026, Sat

उमस भरी गर्मी से मिली निजात: पिरान कलियर और आसपास बारिश, लोगों ने ली चैन की सांस

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे पिरान कलियर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। सुबह ही अचानक बदले मौसम के मिजाज और फिर तेज बारिश शुरू होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे।

गर्मी के कारण बेहाल हो रहे बच्चों, बुजुर्गों और आमजन ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। कई जगह बच्चे बारिश में नहाते और कागज की नाव चलाते नजर आए। वहीं बाजारों में भी रौनक लौट आई। लगातार बढ़ते पारे से परेशान दुकानदारों और राहगीरों ने भी बारिश को सुकून भरा बताया।सबसे ज्यादा राहत किसानों को मिली है। धान की रोपाई और गन्ने की फसल के लिए यह बारिश अमृत के समान साबित हुई। किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से फसलों को नया जीवन मिलेगा और सिंचाई का खर्च भी बचेगा। कई गांवों में किसान खेतों में खड़े होकर बारिश का स्वागत करते दिखे।

“पिछले 10-12 दिन से गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा था। बिजली भी खूब जा रही थी। आज की बारिश ने पूरी थकान मिटा दी। अल्लाह का शुक्र है।” मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *