Breaking
5 Jun 2026, Fri

भाजपा ने रुड़की में मनाया पर्यावरण दिवस, डॉ. मधु सिंह बोलीं- वृक्ष जल-भूमि संरक्षण में निभाते हैं अहम भूमिका

रुड़की:(जीशान मलिक) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुड़की में जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से पर्यावरण पर गंभीर संकट है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने बताया कि आज सभी मंडलों में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। वृक्ष ऑक्सीजन के साथ जल संरक्षण, भूमि संरक्षण तथा जैव विविधता के संवर्धन में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

जिला महामंत्री सागर गोयल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, इसे जन आंदोलन का रूप देने की जरूरत है। सभी कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और हरित भविष्य देने के लिए आज से ही ठोस प्रयास करने होंगे।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, सौरभ गुप्ता, भीम सिंह, सोनू धीमान, संजीव तोमर, जिला मंत्री सतीश सैनी, प्रतिभा चौहान, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, पंकज नंदा, सुशील रावत, कदमप सिंह, अंकित गौतम, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, देवी सिंह राणा, मनोज नायक, मंजू रावत सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन “एक पेड़ मां के नाम” तथा “हर व्यक्ति एक वृक्ष” अभियान को सफल बनाकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *