Breaking
5 Jun 2026, Fri

SSP हरिद्वार के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने गोकशी के वांछित आरोपी मुफीद को दबोचा, कानूनी कार्रवाई जारी

भगवानपुर:(जीशान मलिक)भगवानपुर पुलिस ने गोकशी के मामले में 4 महीने से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त मुफीद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 के तहत मुकदमा दर्ज था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गोकशी करने वालों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सीओ भगवानपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

गठित टीम ने 03 जून 2026 को कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 74/2026 में वांछित अभियुक्त मुफीद पुत्र मुन्तयाज निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले 4 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

“गिरफ्तार अभियुक्त”

1. मुफीद पुत्र मुन्तयाज निवासी ग्राम खेलपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम में शामिल”

1. उपनिरीक्षक नीरज रावत – कोतवाली भगवानपुर

2. हेड कांस्टेबल सिकंदर तोमर – कोतवाली भगवानपुर।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *