Breaking
5 Jun 2026, Fri

राष्ट्रपति दौरे को लेकर हाई लेवल मीटिंग, डीएम बोले- सभी विभाग समन्वय से करें काम

देहरादून:(जीशान मलिक) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं त्रुटिरहित रखने के सख्त निर्देश दिए।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 12 जून 2026 को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेंगी। 13 जून को वे भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से प्रस्थान तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने और हर व्यवस्था का पूर्व परीक्षण करने को कहा। राष्ट्रपति निकेतन में विद्युत, पेयजल, संचार नेटवर्क व अन्य जरूरी इंतजाम कंटीजेंसी प्लान के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। डीएम ने भ्रमण मार्ग पर सभी जरूरी प्रबंध, यातायात प्रबंधन को सुचारू रखने और संबंधित स्थलों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी स्तर पर चूक या लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। सभी अधिकारी गंभीरता और संवेदनशीलता से जिम्मेदारी निभाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एडीएम (वि.रा) केके मिश्रा, एसपी जया बलूनी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह समेत सभी उप जिलाधिकारी व प्रोटोकॉल से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *