Breaking
5 Jun 2026, Fri

प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग पड़ा भारी, सिडकुल पुलिस ने दबोचा आरोपी 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर वीडियो वायरल करने के मामले में सिडकुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 31 मई 2026 को रोशनाबाद निवासी बिंदरपाल पुत्र चंद्रभान पाल ने थाना सिडकुल में लिखित तहरीर दी थी। शिकायत में बताया गया कि एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर PM और CM के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की गई है।

तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मु0अ0सं0 221/2026 धारा 351(2), 352 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान को सौंपी गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचक ने त्वरित जांच कर वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी अतीक अहमद पुत्र शमशुल हसन निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार को हिरासत में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम:उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान, हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी, कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *