Breaking
21 Apr 2026, Tue

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी, हरिद्वार में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी, हरिद्वार में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

हरिद्वार। राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में आई.क्यू.ए.सी. के तत्वाधान में एवं साहित्य एवं सांस्कृतिक परिषद के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अर्चना गौतम ने किया।

18 मार्च: रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता

प्रो. सतेंद्र कुमार और डॉ. सुमन पांडेय के निर्देशन में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में गोदावरी सदन (विधिता सोनाली, कशिश, अंकिता) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नर्मदा सदन (आंचल, आंचल पाल, सपना, शावेज़) द्वितीय तथा गंगा सदन (मनीषा, शोभांगिनी, शीतल, रुणिका) तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा और डॉ. कुलदीप चौधरी शामिल थे।

मेहंदी प्रतियोगिता में संगीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, शीतल द्वितीय तथा कशिश और सानिया तृतीय स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्राचार्य प्रो. अर्चना गौतम और डॉ. सुनील कुमार रहे।

19 मार्च: काव्य पाठ, तात्कालिक भाषण और क्राफ्ट प्रतियोगिता

आज 19 मार्च को प्रो. सतेंद्र कुमार और डॉ. सुनीता बिष्ट के निर्देशन में काव्य पाठ, तात्कालिक भाषण एवं क्राफ्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

काव्य पाठ प्रतियोगिता में कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, विधिता द्वितीय और शीतल तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में प्रो. सतेंद्र कुमार, डॉ. सुमन पांडेय और शशिधर उनियाल रहे।

तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंकिता और रुणिका द्वितीय तथा गुलफाम तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा और डॉ. कुलदीप चौधरी रहे।

क्राफ्ट प्रतियोगिता में संजना प्रथम, कशिश द्वितीय और अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. देशराज, डॉ. सुनीता बिष्ट और पूनम सिंह ने भूमिका निभाई।

सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं

वरिष्ठ सहायक शशिधर उनियाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्राचार्य प्रो. अर्चना गौतम ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कर्मचारी सूरज, कुलदीप सहित छात्र-छात्राओं में गुलफाम, नवनीत, पूजा, ईशा, प्रियंका, विधाता, सुरभि, स्वाति, अंकिता, संगीता, सपना, आंचल, प्रियंका, लव कुश, शीतल, उमा, भारती, नन्द, सौरभ सिंह, प्रीतम, अंशु, संध्या प्रिया, कशिश, सोनाली नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *