Breaking
28 May 2026, Thu

मोबाइल के बाद टीवी पर भी बजेगा सायरन, DTH स्क्रीन पर आएगा बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखंड में आपदा की चेतावनी अब आपके टीवी स्क्रीन पर सीधे फ्लैश होगी। राज्य सरकार ने अर्ली वार्निंग सिस्टम को और मजबूत करते हुए DTH के जरिए आपदा अलर्ट भेजने का सफल परीक्षण किया है।

पहले चरण में यह टेस्ट अलर्ट देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में चलाया गया। टाटा प्ले, एयरटेल DTH, डी2एच और डिश टीवी जैसे सभी बड़े प्लेटफॉर्म पर टीवी स्क्रीन पर 15 से 40 सेकंड तक टेस्ट अलर्ट मैसेज दिखाई दिया।इस नई प्रणाली से फ्लैश फ्लड, भूस्खलन, भारी बारिश, आकाशीय बिजली और लू जैसी आपदाओं की चेतावनी कुछ ही सेकंड में लाखों घरों तक पहुंच जाएगी। टीवी स्क्रीन पर सीधा मैसेज फ्लैश होने से लोगों का तुरंत ध्यान जाएगा और समय रहते सतर्क होकर जान-माल बचाया जा सकेगा।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उत्तराखंड भौगोलिक रूप से बेहद संवेदनशील राज्य है। यहां समय पर चेतावनी पहुंचना जान बचाने के बराबर है। DTH आधारित अलर्ट सिस्टम से अर्ली वार्निंग और तेज, व्यापक और असरदार होगी।गौरतलब है कि 2 मई को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सी-डॉट ने पूरे देश में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से अलर्ट भेजने का सफल परीक्षण किया था। इसमें प्रभावित इलाके के सभी मोबाइल पर बिना इंटरनेट-ऐप के अलर्ट पहुंच जाता है। अब DTH से टीवी पर भी अलर्ट आने से दोहरा सुरक्षा कवच तैयार हो गया है। राज्य सरकार आधुनिक तकनीक से अर्ली वार्निंग सिस्टम को लगातार मजबूत कर रही है ताकि आपदा में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *