
ऋषिकेश:(जीशान मलिक)हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आए पर्यटकों के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।


आरोप है कि कुछ युवकों ने हरियाणा के पर्यटकों को नग्न कर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

