Breaking
8 Jun 2026, Mon

उत्तराखंड में गर्मी का कहर: 48 घंटे में 4 डिग्री बढ़ेगा पारा

देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखंड में सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक लोग तपती धूप का सामना करेंगे। फिलहाल हीट वेव की स्थिति बनी हुई है।20 मई के बाद मौसम करवट ले सकता है। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में इस बार 20 से 25 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून आने के बाद ही लोगों को भीषण गर्मी से पूरी राहत मिलेगी।प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। वन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *