Breaking
8 Jun 2026, Mon

जलभराव से ध्वनि प्रदूषण तक: जनसुनवाई में छाई जनता की समस्याएं, डीएम सख्त

हरिद्वार:(जीशान मलिक)जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़ी 72 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 38 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतें त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजी गईं।

इस आयोजित जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल आदि से जुड़ी समस्याएं रखी गईं। प्रमुख शिकायतें इस प्रकार रहीं:

पंकज, यशवंत व राजेश कुमार ने ग्रामसभा की भूमि पर पड़े कूड़े-कचरे को हटवाने की मांग की।पथरी सैनिक कॉलोनी प्रवीण शर्मा ने स्लीपर कंपनी के ट्रक-डंपरों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण और धूल की समस्या बताई। अत्मलपुर बौंगला नरेश कुमार शर्मा ने भूमि कम होने पर पैमाइश कराने का अनुरोध किया। राजकुमार चौहान ने 1000 बीघा जमीन में जलभराव की समस्या उठाई।शिवपुरी, लक्सर: संजो देवी ने पीएम आवास योजना के तहत धनराशि स्वीकृत कराने का प्रार्थना पत्र दिया। सजनपुर पीली ग्राम प्रधान रूबी देवी ने मस्जिद से ध्रुव चैरिटेबल हॉस्पिटल तक सड़क किनारे सफाई कराने की मांग की।हाईवे ग्रीन रितेश सिंह ने रामानंद कॉलेज से इक्कर पटरी मार्ग क्षतिग्रस्त होने से हो रही दुर्घटनाओं की शिकायत की।शशि ने गुलाबी राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया।

डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई की सभी शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण हो। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि स्थलीय निरीक्षण वाली शिकायतों पर विभाग आपसी समन्वय से मौके पर जाकर समाधान करें।

डीएम ने चेतावनी दी कि यदि कोई शिकायत दोबारा जनसुनवाई में आती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा भी हुई। डीएम ने पाया कि L1 पर 557 और L2 पर 134 शिकायतें लंबित हैं। कई विभागों में 36 दिन से अधिक समय से शिकायतें पेंडिंग हैं। डीएम ने संवेदनशीलता के साथ तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि शिकायतकर्ता से सिस्टम के जरिए फोन पर भी बात की जाए।

जनसुनवाई में सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र, एडीएम पीआर चौहान, सीएमओ डॉ. आरके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *