Breaking
7 Jun 2026, Sun

हरिद्वार: पूर्व अर्धसैनिक बल कार्मिकों की मासिक संगोष्ठी, 6 मई को दिल्ली धरने में शामिल होने पर चर्चा 

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी आज 3 मई 2026 को सीआईएसएफ कैंप परिसर शिवालिक नगर भेल हरिद्वार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रूप चंद आजाद ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा ने किया।

1. समस्याओं का निस्तारण: अध्यक्ष रूप चंद आजाद ने दो कार्मिकों की समस्याओं के समाधान की जानकारी सदन को दी। इससे सदस्यों में खुशी देखी गई।

2. रूड़की संस्था से संपर्क: उन्होंने बताया कि रूड़की में केंद्रीय कर्मचारियों की एक संस्था ने संगठन से मिलने की इच्छा जताई है। इस पर आगे की रणनीति पर विचार किया गया।

3. दिल्ली धरने की तैयारी: 6 मई 2026 को दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर होने वाले सामूहिक धरना प्रदर्शन में शामिल होने पर सभी सदस्यों से विस्तृत चर्चा की गई। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।

इस अवसर पर आज की संगोष्ठी में एडवोकेट अध्यक्ष रूप चंद आजाद, राजीव शर्मा, सुभाष कपूर, धर्म पाल, केपी सिंह, माम चंद, मेनपाल सिंह, दयानंद, सुरेश चंद, मुकेश कुमार, नरेश चंद, तारा प्रसाद, भंडारी जी, नीलम देवी, मदन लाल और एसडी शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *